धार जिले के धामनोद खलघाट में सवारियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी और पूरी तरह से पानी में डूब गई। बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। अभी साफ नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग मरे व घायल हुए है। बताया जा रहा है कि ब्रिज से ओवरटेक करने में बस अनियंत्रित होकर गिरी। बस में 40 यात्री थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। बस में इंदौर-पुणे के कई लोग सवार थे।
धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी पर बड़ा हादसा
नर्मदा नदी में सवारियों से भरी बस गिरी
बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नर्मदा नदी में जा गिरी बस और पानी में डूब गई#MPNews #BreakingNews #Accident pic.twitter.com/vXUOAxPZ70— Knn News (@_knnNews) July 18, 2022
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोग और नदी में चल रहे नाविक तुरंत बस के पास पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। मौके पर पुलिस और बचाव दल के साथ इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।