मध्य प्रदेश के पूर्व रणजी ट्रॉफी कप्तान अशोक जगदाले (76) का 25 जुलाई की सुबह तड़के निधन हो गया। अशोक मदनसिंह जगदाले (जन्म 20 नवंबर 1945, इंदौर, मध्य प्रदेश) एक भारतीय क्रिकेटर थे जो मध्य प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने 1961 से 1980 तक ऑलराउंडर के रूप में घरेलू क्रिकेट खेला। पूर्व क्रिकेटर अशोक जगदाले के निधन पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया है। वहीं एमपीसीए के अधिकारियों और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने अशोक जगदाले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
क्रिकेटर और चयन समिति के सदस्य रहे, श्री संजय जगदाले जी के भाई, पूर्व क्रिकेटर श्री अशोक जगदाले जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/iJ0To1Pgjg
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 25, 2022
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- क्रिकेटर और चयन समिति के सदस्य रहे, श्री संजय जगदाले जी के भाई, पूर्व क्रिकेटर श्री अशोक जगदाले जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!