इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और 64 भाजपा पार्षद शुक्रवार को शपथ ले चुके है। अब बाकी बचे 18 कांग्रेस पार्षद आज कलेक्टर दफ्तर में शपथ ग्रहण करेंगे। नगर निगम चुनाव में 19 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते हैं। मगर एक पार्षद के जेल में होने से 18 ही पार्षद शपथ लेंगे।
कलेक्टर कार्यालय में शनिवार दोपहर को कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगेगा। कांग्रेस के जीते पार्षदों सहित कांग्रेस के नेता कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और कलेक्टर दफ्तर में ही कांग्रेस के पार्षद शपथ लेंगे। शनिवार को कलेक्टर दफ्तर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी पार्षदों से कहा गया है कि बिना जुलूस के यहां शांतिपूर्ण रूप से आएं। ऐसा न हो कि हमारी वजह से आम जनता परेशान हो।
Asmita Jain