मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलघाट के संजय सेतु से सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की बस सीधे पानी में नहीं बल्कि पुल- कालम के पिचिंग वाली चट्टान पर गिरी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया।उल्लेखनीय है कि पुल की रैंलिंग को तोड़ते हुए करीब 100 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोगों के लापता होने आशंका है। 10 शव बस के अंदर मिले। कितने यात्री सवार थे, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। करीब दो घंटे बाद क्रेन की सहायता से बस को निकाला गया।
दस्तावेज के अनुसार 40 लोग सवार थे
जहां एक ओर नर्मदा नदी के तेज बहाव के कारण शव को ढूंढने में परेशानी हो रही थी, वहीं लगातार तेज वर्षा भी अभियान में बाधा बन रही थी। हालांकि टीम के लोगों के प्रयास के बाद 12 शवों को निकाला। बस के दस्तावेज के अनुसार 40 यात्री थे। इस बारे मे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे पाया है।
इनकी हुई मौत
1.चेतन पुत्र राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़, जयपुर (राजस्थान)
2.जगन्नााथ पुत्र हेमराज जोशी निवासी मल्हारगढ़, उदयपुर (राजस्थान)
3.प्रकाश पुत्र श्रवण चौधरी निवासी शारदा कालोनी अमलनेर, जलगांव (परिचालक)
4.नीबाजी पुत्र आनंदा पाटिल निवासी पीलोदा, अमलनेर (महाराष्ट्र)
5. कल्पना पत्नी गुलाबराव पाटिल निवासी बेटावद, अमलनेर
6.चंद्रकांत पुत्र एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर (बस चालक)।
(इनकी पहचान आधार कार्ड से की गई)
7. अरवा पत्नी मुर्तजा बोहरा निवासी मुर्तिजापुर, अकोला (महाराष्ट्र)
8.सैफुद्दीन पुत्र अब्बास निवासी नूरानी नगर, इंदौर
9 राजू पुत्र तुलसीराम मोर निवासी रावतभाटा, तहसील चित्तौड़गढ़ (महाराष्ट्र)
10.विशाल पुत्र सतीश बहरे निवासी विर्देल, जिला धुले (महाराष्ट्र)
11.अविनाश पिता संजय परदेसी निवासी पाटन सराय जिला अमलनेर (महाराष्ट्र)
12. रुकमणी नारायण जोशी निवासी बागोर, उदयपुर (राजस्थान)……naidunia