राष्ट्रपति चुनाव के दौरान देश के कई राज्यों में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में सांसद-विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग हुई। वहीं मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के कुछ विधायकों ने क्रास वोटिंग की। इस मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर भी तंज किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कमल नाथ जी ने कांग्रेस विधायकों के ईमान पर सवाल उठाकर उनको बिकाऊ बता दिया था। इसलिए अंतरात्मा की आवाज पर कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जर्जर होती कांग्रेस में यह आखिरी कील थी। कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कमल नाथ जी आप खुद जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें।