देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी फौरन उनके घर पहुंचे और उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की और इस जीत पर हार्दिक बधाई दी। वहीं उनकी शानदार जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है। अपने सिलसिलेवार ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा, ‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है।’
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets and congratulates #DroupadiMurmu on being elected as the new President of the country. BJP national president JP Nadda is also present.
Visuals from her residence in Delhi. pic.twitter.com/c4ENPKOWys
— ANI (@ANI) July 21, 2022
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी।
राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है। pic.twitter.com/tstOCfsd0p
— Amit Shah (@AmitShah) July 21, 2022
पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक शानदार सांसद और राज्यपाल रही हैं। उनके जीवन का संघर्ष, सेवा और सफलता सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।