आज शाम पांच बजे अभय प्रशाल में इंदौर नगर निगम के 24वें महापौर के रूप में पुष्यमित्र भार्गव शपथ लेंगे। उनके साथ शहर के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद भी शपथ लेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर मनीष सिंह महापौर व पार्षदों को शपथ दिलवाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। समारोह के लिए आयोजन स्थल को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि हम कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हमारे पार्षद शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में शपथ लेंगे।
Piyush Jain